New India Samachar

New India Samachar
admin
New India Samachar
New India Samachar प्रिय पाठक, मैं आशा करता हूँ कि आप और आपके प्रियजन स्वस्थ होंगे। कोरोना हम सभी के धैर्य और हम सभी के दुःख बर्दाश्त करने की सीमा की परीक्षा ले रहा है। हमें सुनिश्चित करना है कि हम टीका लगवाएं और मास्क और सामाजिक दूरी को अपना सुरक्षा कवच बनाएं। मैं आपको न्यू इंडिया समाचार का ताज़ा अंक भेज रहा हूँ। इस अंक में कोरोना की दूसरी लहर से निपटने की देश की तैयारियों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया है जिसमें युद्धस्तर पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के प्रयासों, बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान जैसे विषय शामिल हैं। इस अंक में कोविड-19 की दूसरी लहर का मुकाबला करने और इस महामारी की रोकथाम हेतु सत्यापित जानकारी भी दी गई है जिससे आपका मार्गदर्शन हो और आप भ्रम से बचें। साथ ही, इस अंक में देश में नई तकनीक से आ रहे परिवर्तन, डिजिटल से सभी क्षेत्रों में सशक्तीकरण जैसे विषयों को भी शामिल किया गया है। इसमें क्रांति की लौ जलाने वाले श्यामजी कृष्ण वर्मा और रानी गाइदिन्ल्यू जैसे क्रांतिकारियों के जीवन पर भी संक्षिप्त रूप से प्रकाश डाला गया है। आप सभी स्वस्थ रहिए और हमेशा की तरह अपने सुझाव देते रहिए। हिंदी,…